विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बूंदाबांदी से स्वास्थ अफसरों ने राहत की सांस

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 12:43 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 12:44 AM (IST)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। भोजपुर में फैले जानलेवा रहस्मय बुखार से हलकान स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद राहत की सांस ली।

भोजपुर में फैले जानलेवा बुखार को लेकर स्वास्थ्य निदेशालय से लेकर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी काफी परेशान थे। रात दिन उपचार के बाद भी रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। इससे स्वास्थ्य अफसरों पर कभी भी शासन की गाज गिरने संभावना बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह से हुई बारिश के बाद स्वास्थ्य अफसरों ने राहत की सांस ली। सीएमओ डा.संजीव यादव ने बताया कि बारिश होने से वायरस कमजोर हो जाता है। एक दो दिन में बुखार के रोगियों की संख्या में काफी कमी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि रात ठंडी होने के बाद सुबह बारिश होने लगी, जिससे बुखार के रोगियों संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को भोजपुर में केवल 75 बुखार पीड़ित पाए गए, जिनमें 20 को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर