यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार रोगियों से भरे रहे अस्पताल

मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में फैले रहस्यमय बुखार से पीड़ित रोगियों की जिला अस्पताल व केंद्रीय पुलिस अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती रहे।
जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित रोगियों के लिए 40 बेड आरक्षित किए गए थे। शुक्रवार तक क्षमता से अधिक 44 रोगी भर्ती रहे। उधर केंद्रीय पुलिस अस्पताल में 25 बेड आरक्षित है, लेकिन वहां भी क्षमता से अधिक 77 रोगी भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग यह जरुर दाबा कर रहा है कि दोनों अस्पतालों से 261 रोगियों का इलाज कर छुंट्टी दे दी गई है। अभी दोनों अस्पतालों में 121 रोगी भर्ती है, जो क्षमता से दो गुना है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजीव यादव बताते हैं कि अब बुखार के रोगियों का आना कम हो रहा है। शीघ्र ही जिला और केंद्रीय पुलिस अस्पताल खाली हो जाएंगे।
जिला अस्पताल में भर्ती व छुंट्टी वाले रोगियों की संख्या
तारीख भर्ती छुंट्टी
13 सितंबर 45 0
14 सितंबर 12 14
15 सितंबर 12 12
16 सितंबर 25 26
17 सितंबर 33 25
18 सितंबर 17 15
19 सितंबर 18 11
20 सितंबर 15 19
...................
सीपीएच में भर्ती व छुंट्टी वाले रोगियों की संख्या
तारीख भर्ती छुंट्टी
13 सितंबर 11 0
14 सितंबर 46 10
15 सितंबर 11 33
16 सितंबर 8 9
17 सितंबर 27 3
18 सितंबर 81 27
19 सितंबर 41 60
20 सितंबर 21 9
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
