विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुर में दो और मौतों से कोहराम

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 01:16 AM (IST)

News Article Hero Image

भोजपुर : गुरुवार को कस्बे में जानलेवा बुखार से बालिका व वृद्धा की मौत होने से प्रशासन में खलबली मच गई।

झादेवाला निवासी अनीस अहमद की ग्यारह बर्षीय पुत्री मुस्कान को मंगलवार को तेज बुखार के साथ उल्टी की शिकायत हुई तो मुरादाबाद स्थित जिज्ञासा नर्सिग होम में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर बाद मुस्कान की हालत बिगड़ने पर कासमॉस अस्पताल को रेफर कर दिया। रात करीब ग्यारह बजे मुस्कान की मौत हो गई। रात में बारह बजे ढ़ी निवासी अनवरी पत्‍‌नी सुल्तान अहमद को तेज बुखार आने के बाद उल्टी हुई और चार बजे उसकी भी मौत हो गई। कस्बे में लगातार हो रह मौतों से दहशत भी बढ़ रही है।

उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सीओ ने बालिका के परिजनों से घर जाकर मुलाकात की।

पांच विधवाओं को आर्थिक सहायता

भोजपुर : कस्बें में जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर मरने वाले पांच लोगों के आश्रितों को समाज कल्याण विभाग द्वारा तीस-तीस हजार के चेक दिए गए हैं।

उप जिलाधिकारी सदर एवं विधायक शमीमुल हक ने मृतकों के अश्रितों को चेक दिलाने का आश्वासन दिया है।

गुरूवार की दोपहर बाद को अपर जिलाधिकारी प्रशासन महेन्द्र वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर शैलेन्द्र सिंह, सीओ एवं विधायक शमीमुल हक ने नगर पंचायत में शफीक अहमद, मोहम्मद आकिल, इमामी, शफी अहमद एवं नूरहसन की विद्यवाओं को तीस तीस हजार के चेक दिए। चेक समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत दिए गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर