यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस अस्पताल फुल

मुरादाबाद। वदन में दर्द व बुखार से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय में यही तस्वीर दिखी। बीमारी की यह भयावहता ही है कि जितने मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं, उससे अधिक की आमद हो रही है। डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। पानी की समस्या पर उन्होंने नाराजगी जताई तो पंखों के धीमे चलने पर रोष। इस दौरान उन्होंने डीएसओ को अस्पताल में ही कैंप करने का निर्देश दिया है। उधर अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या सवा सौ पहुंच गई है जबकि यहां मिले संभावित डेंगू के एक मरीज को हायर सेंटर भेजा गया है। गुरुवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 125 पहुंच गई। जबकि 26 को डिस्चार्ज किया गया और नए मरीजों की भर्ती 30 तक पहुंच गई। बुधवार को यहां एक मरीज में संभावित डेंगू की पुष्टि हुई, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
