यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भोजपुर में बुखार से दो ग्रामीणों की और मौत

मुरादाबाद : जिले में जानलेवा बुखार ने गुरुवार को दो और जिंदगी लील ली। भोजपुर में दो पीड़ितों की मृत्यु हो गई, जबकि दर्जनों की संख्या में नए रोगी मिले हैं।
भोजपुर, डिलारी व काजीपुरा में अब तक 47 ग्रामीणों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में भोजपुर में मुस्कान (14) व अनवरी (80) की मृत्यु हो गई। दोनों ही बुखार से पीडि़त चल रही थीं। मुस्कान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि अनवरी का घर पर ही उपचार चल रहा था। गुरुवार को दर्जनों की संख्या में रोगी स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने पहुंचे। कई लोग उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
