विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2013 12:25 AM (IST)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। भोजपुर में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला अस्पताल में 12 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई तो 58 और बुखार पीड़ित भर्ती किए गए।

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 58 नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से कई की हालत गंभीर है। वहीं जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 12 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी। इसके चलते अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में सिर्फ बुखार पीड़ितों की संख्या लगभग डेढ़ सौ के आसपास है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज करना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। उधर, चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी संजय कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.केके शर्मा, सीएमओ डा.संजीव यादव, एडीएम वित्त संजय सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अफसर जिला अस्पताल पहुंचे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर