विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड ने ली महिला की जान

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jan 2013 01:34 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड अब जानलेवा हो गई है। पाकबड़ा के भूड़ मुहल्ले में एक महिला की ठंड लगने से मौत हो गई। वह घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम बिलकिस था तथा उसके परिवार के लोग बिहार में रहते हैं। उन्हें सूचना भेज दी गई है। शुक्रवार को वह काफी देर तक नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा। दरवाजा न खुलने पर तोड़ा गया तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इत्तला मिलने पर एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव और एएसपी केशव चौधरी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। बिलकिस आसपास के लोगों से भीख मांगकर पेट पालती थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर