विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से बालक की मौत, दर्जनभर बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 14 Aug 2014 11:11 PM (IST)

News Article Hero Image

पटेहरा (मीरजापुर) : नक्सल क्षेत्र में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले पनियरा, पटेहरा, पड़रिया व अब पचोखरा खुर्द गांव में संक्रामक बीमारी ने पांव पसार दिया है। इससे चार साल के बालक आकाश ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। वहीं दर्जनभर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृत बालक आकाश स्थानीय निवासी अमरजीत का पुत्र था। बताया गया कि दो दिनों से वह उल्टी-दस्त की बीमारी से ग्रस्त था। उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा था लेकिन उसको नहीं बचाया जा सका। इस मौत के बाद गांव में दहशत फैल गई। इसी तरह गांव की सुभागी देवी, श्याम कुमार, रामदास, संजू, अमरजीत, बंशी, छोटे, परशुराम, पार्वती, विसुन व विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसमें श्याम कुमार, पार्वती देवी व विकास की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव में डायरिया फैलने की जानकारी होने पर गोपालपुर अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। टीम के डाक्टर व कर्मचारियों ने बीमार लोगों को दवा बांटी व पेयजल श्रोत का विसंक्रमित किया। गांव का पानी प्रदूषित होने से लोग उल्टी-दस्त से बीमार हो रहे हैं।