विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से गई भाई-बहन की जान

By Edited By:
Published: Fri, 13 Jun 2014 11:01 PM (IST)

News Article Hero Image

इमिलियाचट्टी (मीरजापुर) : क्षेत्र के बकियाबाद गांव की मुसहर बस्ती में डायरिया की चपेट में आने से एक दिन के अंतराल में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इसके साथ ही चार की हालत नाजुक बनी हुई है। इसकी जानकारी दिये जाने के बाद भी न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी बस्ती में पहुंची न ही स्वास्थ्य टीम।

आरोप है कि इन दिनों पड़ रही बेतहाशा गर्मी और पास स्थित मुर्गी फार्म से फैली गंदगी के चलते मुसहर बस्ती में कई दिनों से डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। इससे उसकी जद में शीला (22), गुड्डू(25), गुड़िया(3), विजई (4), खिचड़ू(8) तथा भंती (15)आ गये हैं। पैसे व जानकारी के अभाव में इन गरीबों ने नीमहकीमों के यहां अपना इलाज कराया। इस बीच बुधवार को खिचड़ू ने तथा गुरुवार को देररात भंती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान अवधेश त्यागी ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। इसके बाद भी गांव में न तो स्वास्थ्य विभाग से और न ही प्रशासन की ओर से कोई पहुंचा। ग्रामीणों को भय है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो डायरिया का प्रकोप और बढ़ता जाएगा।