विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल में बढ़े डायरिया के रोगी,बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 24 May 2014 10:14 PM (IST)

News Article Hero Image

मीरजापुर : मंडलीय अस्पताल में डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें ज्यादातर बच्चे हैं। समुचित उपचार के अभाव में इनके मरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर में छह माह की एक बच्ची की मौत हो गई। इसे लेकर परिवारवालों में कोहराम मचा रहा।

गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में डायरिया से पीड़ित रोगी भी बढ़ने लगे हैं। प्रतिदिन आठ-दस बच्चे भी बीमार होकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में बच्चा वार्ड की हालत यह है कि उसमें एक बेड पर दो-दो बच्चे रखे गये हैं। वहीं साफ सफाई की व्यवस्था ठीक न होने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका तेज हो गई है। समुचित दवा और इलाज के अभाव में वार्ड में भर्ती बच्चों के मरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। चार दिन पहले चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुरा निवासी मनोज की छह माह की पुत्री राखी को उल्टी दस्त से पीड़ित होने के चलते अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था। शनिवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई। परिवार की महिलाएं उसके शव को अस्पताल गेट के पास रखकर विलाप कर रही थीं। उनका कहना था कि कर्मियों की लापरवाही के चलते मौत हुई है।