यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जलजमाव से मलेरिया व डेंगू का खतरा

मीरजापुर : बरसात और बाढ़ के बाद जनपद के कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इस दौरान बुधवार को अस्पताल में जनजनित बीमारियों से पीड़ित आठ बच्चे भर्ती कराए गए।
बाढ़ का असर भी कम हो गया है और बरसात भी रुक-रुक कर हो रही है। इससे बरसात का पानी ताल तलैया और मैदानों में एकत्रित हो रहा है। इसमें मच्छर पनपने लगे हैं। नगर के विभिन्न अंचलों के बुखार से पीड़ित आठ बच्चे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लाकर भर्ती कराए गए। इनमें रानी (6), अमृता (8), राजमनी(3),तनु (1), रोशनी (डेढ़ वर्ष), अंजलि (3),किशन (डेढ़ वर्ष) व छोटू (2) शामिल हैं।
कुछ इसी तरह का हाल है लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती जूनियर हाईस्कूल में। जहां जलजमाव से छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। विद्यालय परिसर में हुए जलजमाव से कक्षाओं में आने-जाने में तो परेशानी हो ही रही है। बदबू भी फैल रही है। रुके हुए पानी से मच्छर भी पनपने लगे हैं। यदि इस पानी को शीघ्र ही नहीं हटवाया गया तो बीमारी भी फैल सकती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
