यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड ने चार को लीला

मीरजापुर : जनपद में ठंड का कहर जारी है गुरुवार की भोर में ठंड की चपेट में आने से दो वृद्ध और दो अधेड़ की मौत हो गई।
मझवां प्रतिनिधि के अनुसार केवटान वार्ड निवासी बाबा बिंद (65) को रात में ठंड लगी थी उनको दवा भी दी गई थी। भोर में परिवार वालों ने देखा तो वे अपने बिस्तर पर मृत पड़े थे। इसी तरह मंगवारी वार्ड में पचास वर्षीय सालिकराम पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। भोर में अचानक उनकी मौत हो गई। पांडेयपुर वार्ड के काशीराम आवास में रहने वाले मो.शफीक उर्फ पखंडू की ठंड लगने से सुबह के समय मौत हो गई। कछवां प्रतिनिधि के अनुसार तिवरान वार्ड मोहल्ले में सुद्धु यादव नामक (70) वृद्ध सुबह सिवान में गया था वापस घर लौटकर आया तो अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
