विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM (IST)

फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट से खिवाई गांव में तनाव हो गया।

फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सरूरपुर (मेरठ): फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट से खिवाई गांव में विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग खिवाई चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

रविवार दोपहर बाद खिवाई पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में पहुंचे विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व प्रधान शमशाद और पूर्व प्रधान मौलवी मुस्तफा ने बताया कि फिजा खराब करने के लिए गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक पर उनके धर्म के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की। फेसबुक की उक्त पोस्ट के पेज का प्रिंट लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। एसओ ऋषिपाल सिंह से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ही ग्रामीण शांत हुए। हसरत पुत्र अल्ताफ की तहरीर पर खिवाई गांव निवासी अरुण पुत्र महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इन्होंने कहा ..

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

ऋषिपाल सिंह मलिक, एसओ सरूरपुर।