विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टार नाइट में बालीवुड सिंगर अनुषा मानी ने मचाई धूम

By Edited By:
Published: Thu, 09 Oct 2014 03:55 AM (IST)

मेरठ : रंग-बिरंगी लाइटों से चमकता स्टेज। पूरा मैदान छात्र-छात्राओं से भरा हुआ। जेपी कालेज के इन्सेप्

News Article Hero Image

मेरठ : रंग-बिरंगी लाइटों से चमकता स्टेज। पूरा मैदान छात्र-छात्राओं से भरा हुआ। जेपी कालेज के इन्सेप्ट्रा स्टार नाइट में बालीवुड प्ले बैक सिंगर अनुषा मानी ने स्टेज पर कदम रखा तो मैदान तालियों से गूंज उठा। बिना देर किए अनुषा ने एक के बाद एक हिट फिल्मों के गाने गाए तो सभी झूमने पर मजबूर हो गए। जॉनी गद्दार, चेन्नई एक्सप्रेस, डॉन-2 व मानसून हिट्स आदि के सुपर हिट सॉन्ग्स पर छात्रों ने भी सुर से मिलाया। इससे पहले दिन में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चेयरमैन जेपी अग्रवाल, प्रेसीडेंट डा. हरिओम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, ट्रस्टी डा. एनी अग्रवाल, सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, संयुक्त सचिव विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। जेपीआइइएएस के निदेशक अमित सिंहल, रजिस्ट्रार बीपी शर्मा, अखिल मलिक, देवेश गुप्ता, अनुज गोयल व भरत गोयल उपस्थित रहे।