विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैनी में डेंगू से अधेड़ की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 01:50 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2013 01:51 AM (IST)

News Article Hero Image

इंचौली : सैनी गांव निवासी डेंगू से पीड़ित एक अधेड़ व्यक्ति की उपचार दौरान बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित पिछले 12 दिनों से बुखार से पीड़ित था।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव सैनी निवासी कृपाल सिंह 47 पुत्र स्व. बसंता सिंह पिछले 12 दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार पहले तो वह इसे मामूली बुखार समझ स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराते रहे, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व उन्होंने टीपी नगर स्थित एक नर्सिग होम में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने जांच पश्चात उन्हें डेंगू बुखार से पीड़ित बताया था।

परिजनों के अनुसार बुधवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो जाने पर चिकित्सकों ने जबाव दे दिया तथा घर लाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक मजदूरी करता था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर