यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से मवाना में मजदूर व लावड़ में वृद्धा की मौत

मवाना : खाई खेड़ी गांव में जंगल में शौच करने गए मजदूर कंवल सिंह (45) पुत्र राम चंदर की मौत हो गई। ग्राम प्रधान बिशन पाल ने बताया कि वह खेत में शौच करने गया था। वहीं पर ठंड के कारण उसने दम तोड़ दिया। वह अपनी पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां का मजदूरी कर भरणपोषण करता था। बताया कि उसकी मौत के बाद उसके पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने में लग गए है। उधर, एसडीएम शिवकुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है नायब तहसीलदार को भेजकर वे जांच कराएंगे।
उधर, कस्बा लावड़ के वार्ड 10, छोटा बाजार निवासी अख्तरी पत्नी हुक्म अंसारी (57) कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गई। हालत खराब होती देख परिजनों ने मेरठ नर्सिग होम ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वृद्धा ने अस्पताल जाने से पूर्व दम तोड़ दिया। मां की मौत हो जाने से घर मे कोहराम मच गया। परिजनों ने वृद्धा की मौत ठंड से होना बताया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
