राहुल गांधी ने मऊ में किया दलित स्वामीनाथ के घर भोजन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के मऊ पड़ाव में आज दोपहर दलित स्वामीनाथ के घर भोजन किया।
मऊ (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा ने आज छठवें दिन अपना किसानों के बीच अपनी पैठ जारी रखी। सुबह आजमगढ़ से निकली यात्रा के मऊ पड़ाव में राहुल ने एक दलित के घर भोजन किया।
राहुल की इलाहाबाद खाट सभा स्थगित, रोड-शो एक दिन बढ़ा
दरअसल कल रात आजमगढ़ सर्किट हाउस में राहुल गांधी का रात्रि प्रवास रहा। आज सुबह मऊ के लिए चली यात्रा को कुछ काले झंडों के मामूली अवरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद मऊ पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। राहुल गांधी अपने चिर-परिचित अंदाज में आम लोगों और किसानों से मिलते चले। धीरे-धीरे दोपहर का सामय बीतते देख राहुल गांधी ने अपने डिनर के लिए मऊ में दलित स्वमीनाथ के घर भोजन किया और कुछ विश्राम के बाद काफिला आगे बढ़ चला।
यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा : राहुल
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी यूपी में 2500 किलोमीटर यात्रा का इरादा लेकर निकले हैं। उनकी यात्रा निर्वाध गति से चल रही है। आज आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर की ओर रुख है। मऊ में खाट पर चर्चा भी होने हैं। हालांकि इन इलाकों मौसम का रुख अनुकूल नहीं है।