विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक तरफा प्यार में भोजपुरी गायिका को चाकू मारा, गंभीर

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 10:18 AM (IST)

सोनी सिन्हा को सहयोगी कलाकार ने ही गले पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया ...और पढ़ें

एक तरफा प्यार में भोजपुरी गायिका को चाकू मारा, गंभीर
एक तरफा प्यार में भोजपुरी गायिका को चाकू मारा, गंभीर

मऊ (जेएनएन)। प्रख्यात भोजपुरी गायिका पर एकतरफा प्यार के मामले में जानलेवा हमला हुआ है। मऊ में भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा इस हमले में गंभीर रूप से घायल हैं। 

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में परसों रात दस बजे एक कार्यक्रम के लिए घर से निकल रही भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा को सहयोगी कलाकार ने ही गले पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्या का प्रयास करने वाला सोनी सिन्हा से एकतरफा प्यार करता है। 

सोनी सिन्हा की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने कल सुबह उनको वाराणसी रेफर कर दिया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घोसी थाना क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर गांव निवासी सोनी सिन्हा (24) बहन पुष्पा देवी के घर रस्तीपुर में रह रही थी। टीवी चैनल के रियलिटी शो से चर्चा में आने के बाद सोनी की व्यस्तता बढ़ गई। परसों शाम वह वाराणसी में भोजपुरी एलबम की शूटिंग से लौटी थी। वह रात 10 बजे एक प्रोग्राम में जाने को बहन के घर से निकली। पहले से घात लगाकर रास्ते में बैठे राहुल गुप्ता ने उसे घेरकर बहस शुरू कर दी। 

सोनी सिन्हा से झगड़ रहे राहुल ने अचानक सोनी के गले पर चाकू से वार कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। सोनी सिन्हा के परिवार के लोगों का कहना है कि हमलावर राहुल कुमार है, जिसे वे जानते हैं। राहुल गुप्ता को सोनी सिन्हा से कथित तौर पर एकतरफा प्यार करता है।