विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रघुनाथपुरा में फैला डायरिया, मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 05 Aug 2014 08:46 PM (IST)

News Article Hero Image

मऊ : नगर के रघुनाथपुरा मुहल्ले में डायरिया फैल गया है। इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर चार वर्षीया एक मासूम बालिका की मौत हो गई। जबकि लगभग ढाई दर्जन लोग गंभीर रूप से पीड़ित हैं। सूचना पर मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल समेत अन्य कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग को बचाव कार्यो के सख्त निर्देश दिए।

गंदगी व दूषित जल का सेवन करने से रघुनाथपुरा में संक्रामक बीमारी फैल गई है। कई घरों के लोग इसकी चपेट में हैं। चार वर्षीय एक मासूम बालिका की दर्दनाक मौत सोमवार की रात में हो गई। ढाई दर्जन अभी भी जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में वहां दो चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय तैनात कर दिए गए हैं। यहां कैंप लगाकर गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।