महानिदेशक ने सराहा शोध संस्थान का प्रयास
जागरण संवाददाता, वृंदावन: वृंदावन शोध संस्थान का ब्रज संस्कृति संग्रहालय राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर
जागरण संवाददाता, वृंदावन: वृंदावन शोध संस्थान का ब्रज संस्कृति संग्रहालय राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने में समर्थ है। यहां संग्रहीत कला वस्तुएं, पांडुलिपियां तथा ब्रज संस्कृति से प्रेरित वीथिकाएं वैश्विक परि²श्य पर ब्रज को रेखांकित करने वाली हैं।
शनिवार को ब्रज संस्कृति संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. बीआर मनी ने कहा कि इस संग्रहालय की समस्त प्रदर्शित सामग्री न केवल शोधार्थियों बल्कि श्रद्धालु पर्यटकों के लिए भी उपयोगी हैं। उन्होंने विशेष रूप से संग्रहालय की मंदिर एवं लोक संस्कृति पर केंद्रित चतुर्थ गैलरी का अवलोकन कर सराहना की। इसके विकास के लिए सार्थक सुझाव दिए।
इस दौरान संस्थान निदेशक सतीश चंद्र दीक्षित, शासी परिषद की सदस्य डॉ. मीना गौतम, विष्णु गौतम, इलाहाबाद संग्रहालय के पूर्व क्यूरेटर तथा वीथिका सलाहकार डॉ. रंजन शुक्ल, डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी, डॉ. राजेश शर्मा, ममता कुमारी, रेखारानी, उमाशंकर पुरोहित, जयदेव डे, सुकुमार गोस्वामी, रजत शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, महेंद्र ¨सह, विनोद झा, अशोक दीक्षित मौजूद रहे।