Move to Jagran APP

लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की किसान यात्रा को बताया जोकरी

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बहुत बड़ा जोकर बताया। राहुल तो अब अयोध्या में हनुमान की शरण में चले गए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Sep 2016 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Sep 2016 10:19 PM (IST)
लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की किसान यात्रा को बताया जोकरी

मथुरा (जेएनएन)। कान्हा की नगरी में आज दर्शन करने पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा को जोकरी बताया। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने आज मथुरा में दर्शन के बाद मीडिया को संबोधित किया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बहुत बड़ा जोकर बताया।

मुलायम दादा और लालू बने नाना, मीसा और राजलक्ष्मी ने दिया बेटों को जन्म

लालू प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी भले ही किसान यात्रा के नाम पर उत्तर प्रदेश के हर जिले का दौरान करने के साथ जगह-जगह पर जोकरी कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार एक बार फिर बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब राहुल गांधी की जोकरी में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो अब अयोध्या में हनुमान की शरण में चले गए हैं। वह तो वोट की खातिर राम की शरण में चले गए।

मोदी उद्योगपतियों के हितैषी और किसानों के दुश्मन : राहुल

लालू प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्मार्ट फोन बांट रह हैं तो क्या गलत कर रहे हैं। यह जनता का माल है और जनता को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार टिप्पणी की। लालू प्रसाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता तो अन्ना हजारे का दिल तोड़ रहे हैं।

देवरिया के रुद्रपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद खाट की लूट

इस पार्टी की दिल्ली में सरकार भले ही बन गई है लेकिन इसके मंत्री तो रासलीला की मंडी में विकास का काम कर रहे हैं। आप के मंत्रियों के कारनामों से अन्ना का भी इनसे मोह भंग हो गया। लालू प्रसाद यादव ने गांव राल में आज सीताराम आश्रम का भ्रमण किया। इसके बाद दिल्ली वह रवाना हो गये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.