रेल मंत्री के आगमन की खबर पर उड़ी अधिकारियों की नींद
मैनपुरी : विशेष ट्रेन से रेलमंत्री के आने की खबर पर रेलवे के अधिकारियों की रात की नींद उड़ गई। खामियो
मैनपुरी : विशेष ट्रेन से रेलमंत्री के आने की खबर पर रेलवे के अधिकारियों की रात की नींद उड़ गई। खामियों को छिपाने के लिए रात भर जागे अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माण कार्य कराया। बाद में कार्यक्रम के रद हो जाने पर रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
गुरुवार देर शाम अचानक मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर फोन के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री के आने की सूचना दी गई। औचक कार्यक्रम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। देर शाम ही आनन-फानन में विभाग के सभी अधिकारियों को फोन कर बैठक ली गई और तैयारियां शुरु करा दी गई। सारी रात दर्जनों कर्मचारियों और अधिकारियों ने रेलवे टै्रक के अलावा पूरे प्लेटफार्म की सफाई करा डाली। वर्षो से बंद पडे़ वेटिंग रूम की भी मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम रात के अंधेरे में ही शुरू करा दिया गया। दर्जनों कर्मचारियों को लगाकर वेटिंग रूम के अलावा टिकट काउंटर के आसपास टाइल्स बिछाने की व्यवस्था कराई गई।
शुक्रवार की सुबह अचानक खबर आई कि रेल मंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम रद हो गया है। तब कहीं जाकर रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।