यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार के चपेट में आने से बालिका की मौत

मैनपुरी, बिछवां : बारिश के बाद बीमारी का कहर लोगों पर बरसने लगा है। हैजा, डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। हन्नूखेड़ा में एक बालिका की तेज बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव हन्नूखेड़ा निवासी रामसिंह ग्राम प्रधान की पुत्री सोनी को दो दिन पूर्व अचानक बुखार आया। उसने पहले एक दिन गांव में इलाज कराया। लेकिन बुखार कम नहीं हुआ। उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सीएमओ से क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भिजवाने की मांग की है।
