विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से किशोरी की मौत, दो भर्ती

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jul 2014 06:55 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: गर्मी से आम आदमी का बुरा हाल है। इस मौसम में बीमारियां भी अपने पैर पसार रही हैं। बुखार की चपेट में आई एक 14 वर्षीय किशोरी की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को अस्पताल आए 948 मरीजों में सबसे ज्यादा 167 बुखार और 13 डायरिया से ग्रसित थे।

मानसून नहीं आने के कारण बीमारियों ने दस्तक दे दी है। भीषण गर्मी में बुखार और डायरिया के रोगियों में इजाफा होने लगा है। रामलीला मैदान निवासी सत्यवीर की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी को अचानक तेज बुखार आया परिजन पड़ोस के ही एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। इलाज से लाभ न होने पर शिवानी को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान शिवानी की मौत हो गयी । राधारमन रोड निवासी सुरेश चंद्र 65 वर्ष भोगांव के मुहल्ला नद्दाफान निवासी देवेश चंद्र को बुखार से पीड़ित होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

'भीषण गर्मी में बारिश न होने से संक्रामक रोग फैलने के संभावना अधिक रहती है। लेकिन ये गर्मी का मौसम बुखार, डायरिया फैलाने का काम जरूर कर रहा है। इससे बचने के लिए दूषित और बासी भोजन से बचे। धूप में सिर ढककर चलें। शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पानी पीए। '

एके उपाध्याय, फिजीशियन

'बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। चिकित्सकों की कमी से थोड़ी से दिक्कत तो आती है फिर भी हम किसी तरह मरीजों को बेहतर इलाज देने को प्रयासरत रहते हैं। '

डॉ. नानक चंद्र, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल।