यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया की चपेट में आए वृद्ध की मौत

मैनपुरी : डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। डायरिया की चपेट में आए एक वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दो बुखार पीडि़तों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोगांव क्षेत्र के गांव रकरा निवासी मनोहर लाल (85) को अचानक उल्टी दस्त की शिकायत हुई। परिजन उन्हें पड़ोस के ही एक चिकित्सक के पास लेकर गए। जहा लाभ न होने पर मनोहर लाल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान मनोहर लाल की मौत हो गई। वहीं मुहल्ला दरीबा निवासी रोहन आगरा बाईपास रोड निवासी सुरेशचंद्र को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
'गर्मी के इस मौसम में डायरिया चल रहा है। डायरिया से बचने के लिए दूषित फल, वासी भोजन से बचें। शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करें। नीबू पानी हितकर है। खाने में सलाद की मात्रा अधिक लें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। घर में ओआरएस रखें। उल्टी, दस्त होने पर तुरंत ओआरएस का घोल लें।'
डॉ. एके उपाध्याय, फिजीशियन जिला अस्पताल।
'अस्पताल में दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों को उपचार के लिए अलग वार्ड में भर्ती रखा जाता है, ताकि उन्हें बेहतर उपचार मिल सके।'
डॉ. नानकचंद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल, मैनपुरी।
