यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से पीडि़त बच्ची की मौत

मैनपुरी: डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। डायरिया की चपेट में आई दो माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं बुखार की चपेट में आए दो लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
नगर के बाइपास रोड निवासी शिवदयाल की दो माह की पुत्री रानी को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। परिजन उसे पड़ोस के ही एक चिकित्सक के यहा ले गए। लाभ न होने पर रानी को सैफई के मिनी पीजीआइ में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं नगला दोरे निवासी सेवकराम 78 और देवी रोड निवासी सर्वेंद्र कुमार को बुखार से पीडि़त होने पर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
