विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से वृद्ध की मौत, दो भर्ती

By Edited By:
Published: Sat, 07 Jun 2014 07:11 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: गर्मी में डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। डायरिया की चपेट में आए एक वृद्ध की सैफई के मिनी पीजीआई में मौत हो गई है। वहीं डायरिया की चपेट में आए दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोगांव क्षेत्र के नगला बदन निवासी बुद्धपाल सिंह (80) को अचानक उल्टी दस्त की शिकायत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहा लाभ न होने पर सैफई के मिनी पीजीआई ले जाया गया। जहा उपचार के दौरान बुद्धपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं डायरिया की चपेट में आए देवी रोड निवासी रामलाल (45) तथा नगर के मुहल्ला चौथियाना निवासी दिलावर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएमएस जिला अस्पताल मैनपुरी डॉ. नानकचंद का कहना है कि संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग वार्ड स्थापित किया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके।