विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी और तपन ने बढ़ाए संक्रामक रोगी

By Edited By:
Published: Sat, 31 May 2014 06:30 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

मैनपुरी: गर्मी और तपन ने संक्रामक रोगों ने इजाफा कर दिया है। शनिवार को बुखार से पीड़ित एक आठ माह के बच्चे ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। वहीं डायरिया की चपेट में आए चार पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर रोज गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इस गर्मी के कारण लोग संक्रामक रोगों से ग्रसित हो रहे हैं। नगर के बाइपास रोड निवासी विद्याराम के आठ माह के पुत्र बीपी को अचानक तेज बुखार आ गया। परिजन उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं डायरिया की चपेट में आए जीटी रोड भोगांव निवासी शिवस्वरूप (70), नगला रेशम निवासी वीरेश चंद्र (42) तथा देवी गेट निवासी राधेश्याम (50) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को जिला अस्पताल में कुल 768 मरीज पहुंचे। जिसमें अकेले बुखार से पीड़ित 485 मरीज थे, जबकि 40 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंचे।

---------

'गर्मी के मौसम में रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अस्पताल में दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराने के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। ताकि उन्हें बेहतर उपचार दिया जा सके।'

डॉ. नानकचंद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मैनपुरी।