विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से वृद्ध की मौत, बुखार पीड़ित दो भर्ती

By Edited By:
Published: Thu, 29 May 2014 06:59 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी : डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। डायरिया की चपेट मे आए एक वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं बुखार की गिरफ्त में आए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औंछा क्षेत्र के ग्राम उदैतपुर निवासी द्वारिका प्रसाद को अचानक उल्टी, दस्त की शिकायत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं नगर के बाइपास रोड निवासी देशराज सिंह (67) और मुहल्ला सोतियाना निवासी बारेलाल (45) को बुखार से पीडि़त होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।