यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया पीड़ित बच्ची की मौत

जागरण संवाददाता मैनपुरी: डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। डायरिया की चपेट में आई दो माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं डायरिया की गिरफ्त में आए पांच पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के आगरा रोड निवासी रामरूप की दो माह की पुत्री बबली को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजन उसको पड़ोस के ही एक चिकित्सक के यहा ले गए। लाभ न होने पर उसे सैफई ले जाया गया। जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं डायरिया की चपेट में आए विक्रम सिंह, आंनद किशोर, कांती देवी, प्रियांशी, उर्वशी, अर्पिता आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सागर कहते हैं कि मौसम के बदलते मिजाज से डायरिया के रोगियों में इजाफा हुआ है। डायरिया से बचने के लिए दूषित खाद्य पदार्थो के सेवन से बचें।
