विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से एक माह की बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 04 May 2014 06:24 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी : डायरिया का कहर थम नही रहा है। डायरिया से पीडि़त एक बच्ची ने रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं बुखार से पीडि़त दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर के आगरा रोड निवासी राम खिलावन की एक माह की पुत्री छुटकी को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए। लाभ नहीं होने पर उसे सैफई ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं बुखार से पीड़ित देशराज सिंह (65), दिवाकर लाल (37) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोगांव क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर, आलीपुर खेड़ा, बरहट में खसरा ने दस्तक दे दी है। इन ग्रामीण इलाकों में दर्जनों बच्चे चपेट में आ गए हैं।