विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 02 May 2014 06:31 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी : जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुखार की चपेट में आई एक दो माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं डायरिया की चपेट मे आए एक वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर के बाइपास रोड निवासी मटरूलाल की दो माह की पुत्री सोनी को अचानक तीव्र बुखार आया। परिजन उसे पड़ोस के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। उपचार से लाभ न होने पर उसे सैफई के मिनी पीजीआई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं डायरिया की चपेट में आए 60 वर्षीय रामखिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता ने कहा कि संक्रामक रोगों से निपटने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र पर नजर रखें। सभी अस्पतालों में दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।