विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से वृद्धा की मौत, डायरिया से दो बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 06:51 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी : बुखार का कहर थम नहीं रहा है। बुखार की चपेट में आई एक वृद्धा की मौत हो गई है। डायरिया की चपेट मे आए दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर के देवी रोड निवासी 65 वर्षीय प्रेमा देवी कई दिनों से बुखार से पीडि़त थी। बुधवार को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया था। हालत अधिक खराब होने के कारण प्रेमा देवी को सैफई के मिनी पीजीआई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं डायरिया की चपेट मे आए आवास विकास कॉलोनी निवासी देवी प्रसाद (60) और भोगांव निवासी रामेश्वर दयाल 50 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।