यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से बच्ची की मौत

मैनपुरी :मौसम के बदलते मिजाज ने डायरिया के रोगियों में इजाफा कर दिया है। डायरिया से पीड़ित एक दो माह की बच्ची की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं बुखार से पीड़ित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के बाइपास रोड निवासी शोएब कुमार की दो माह की पुत्री शालू को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजन उसे पड़ोस के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां लाभ न होने पर उसे सैफई के मिनी पीजीआइ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं बुखार से पीड़ित बेवर निवासी राधेलाल (58), आश्रम रोड निवासी (65) देवीदयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
