विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 14 Apr 2014 07:13 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: जिले में बुखार का कहर थम नही रहा है। बुखार से पीड़ित एक बालिका की अस्पताल मे मौत हो गई। वहीं डायरिया से पीडि़त दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर के मदार गेट निवासी शोभाराम की एक माह की पुत्री लवी कई दिनों से बुखार से पीडि़त थी। परिजनों द्वारा लवी का पड़ोस के ही एक चिकित्सक से इलाज कराया जाता रहा। लाभ नही होने पर लवी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान लवी की मौत हो गई।

वहीं डायरिया से पीडित भोगांव निवासी देवीदयाल और आगरा रोड निवासी सरमन लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।