यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बच्ची की मौत, दो भर्ती

मैनपुरी: बुखार का कहर थम नहीं रहा है। बुखार से पीड़ित एक बच्ची की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। वहीं दो बुखार पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के बाइपास रोड निवासी सत्यदेव के एक माह की पुत्री अनु कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा पड़ोस के ही चिकित्सकों से इलाज कराया जाता रहा। लाभ न मिलने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं भोगांव के जीटी रोड निवासी दिनेशचंद्र पुत्र रघुवर दयाल, नगला खरा निवासी मनीष कुमार पुत्र घनश्याम को बुखार से पीड़ित होने से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
