यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौसम ने बदली करवट, मरीज बढ़े

मैनपुरी: मौसम में आई अचानक गर्माहट ने डायरिया और बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या में अचानक इजाफा कर दिया है। मंगलवार को डायरिया से पीड़ित एक वृद्धा की मौत हो गई है। वहीं बुखार से पीड़ित आधा दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम अजीतगंज निवासी 80 वर्षीय चंदा देवी को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। परिजन उन्हें सीधे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान चंदा देवी की मौत हो गई। मंगलवार को बुखार से पीड़ित 142 मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं देवी गेट निवासी साधो सिंह, छपट्टी निवासी श्रेया, नगला पीपल निवासी देशराज सिंह, जीटी रोड भोगांव निवासी घनश्याम, इटावा रोड निवासी सुधाकर लाल, राजीव गांधी नगर निवासी श्यामपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
'बदलते मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखें। गर्मी के इस मौसम में दूषित भोजन से बचें। कटे-फटे फलों का सेवन नहीं करें। पानी खूब पिए। बुखार से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।'
डॉ. एमएल गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, मैनपुरी।
