विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Wed, 12 Mar 2014 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 12 Mar 2014 07:49 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: थाना कुरावली के गांव नानामऊ निवासी दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस बात का खुलासा खुद पीड़ित बच्ची ने पुलिस के सामने किया है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म के प्रयास की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार की देर शाम पीड़ित बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि मंगलवार की शाम बच्ची गांव के निकट खेत से घास ले रही थी तभी पास के गांव कमलपुर निवासी युवक धर्मेद्र बच्ची को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दुष्कर्म के प्रयास की धारा के तहत कर ली।

उधर घटना के समय मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था जिसे पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कार्रवाई के बाद बुधवार को जेल भेज दिया।

पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उससे घटना की जानकारी ली तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ अभियुक्त ने दुष्कर्म किया था। वह चाहती है कि उसके साथ ऐसी घटना करने वाले को फांसी का सजा दी जाए।

घटना की जांच कर रहे सीओ कुरावली सुरेशवीर सिंह ने बताया कि बच्ची के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।