विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित शिशु की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 01 Mar 2014 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 01 Mar 2014 06:42 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: दो दिन से बढ़ी सर्दी और बारिश ने नौनिहालों को बीमार बना दिया है। बुखार से पीड़ित एक शिशु की मौत हो गई। निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

नगर के आश्रम तिराहा निवासी देवी प्रसाद की एक माह की पुत्री सोनी को अचानक बुखार आ गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां लाभ न होने पर उसे प्राइवेट क्लीनिक पर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं निमोनिया की गिरफ्त में आए पुरोहिताना निवासी रोमेश कुमार की तीन माह की पुत्री अनु, भोगांव जीटी रोड निवासी सुरेशचंद्र की छह माह की पुत्री रेशमा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शनिवार को जिला अस्पताल में अचानक मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई। इन मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की थी। बच्चे सदी, जुकाम, बुखार की गिरफ्त में थे।

-------

'सूरज की तेज तपन के बाद अचानक हुई बारिश और सर्दी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। बदलते मौसम में शिशुओं का ध्यान बेहतर तरीके से रखना चाहिए। इस मौसम में बच्चे बुखार और सर्दी, जुकाम से पीड़ित हो स्वभाविक है।'

डॉ. आरके सागर, बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल मैनपुरी।