विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित युवती से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Fri, 24 Jan 2014 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2014 07:43 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: दलित किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दबंगों के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला एसपी के पास पहुंचा, तो उन्होंने औंछा थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। देर शाम तक किशोरी के परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।

औंछा के बुढर्रा निवासी पीड़ित दलित युवती मीना (17 काल्पनिक नाम) ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे वह शौच के लिए खेत पर गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद गांव के अंबुज यादव व सहदेव यादव ने उसे पकड़ लिया। तमंचे के बल पर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। अभियुक्तों ने धमकी दी कि यदि रिपोर्ट दर्ज कराई, तो जान से मार देंगे। इसी बीच युवती के रोने की आवाज सुन आसपास के लोग आ गए। ग्रामीणों को देख दोनों आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। युवती ने बताया कि वह थाने आ रही थी, लेकिन आरोपियों ने रास्ता घेर लिया, जिससे वह शाम को थाने नहीं आ सकी।

थाने पहुंचे आरोपी, उड़ाया मजाक

युवती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वह शुक्रवार सुबह परिजनों के साथ थाने पहुंची, तो दोनों अभियुक्त भी अपने दर्जनों साथियों के दो ट्रैक्टरों में भरकर थाने आ गए। थाने में ही आरोपी पुलिस के सामने उसका मजाक उड़ाने लगे। लिहाजा, आरोपियों के दबाव में थाना पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। हालांकि एसओ देवेश कुमार ने इस बात से इन्कार किया कि आरोपी पक्ष के लोग थाने आए थे।

आरोपी पक्ष भी एसपी के पास पहुंचा

दोपहर में आरोपी पक्ष के लोग भी एसपी के पास पहुंच गए। उन्होंने युवती द्वारा लगाए जा रहे आरोप को झूठा बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी श्रीकांत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर