यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जहर खाने से युवक की मौत

मैनपुरी, बेवर : नगर के मुहल्ला पुराना बाजार स्थित एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
मुहल्ला निवासी दीपक (25) पुत्र पप्पल मिश्रा को अचेतावस्था में प्रशांत ऑटो सेंटर के पीछे पड़ा मिला। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
