विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर दलित महिला से छेड़खानी

By Edited By:
Published: Mon, 02 Dec 2013 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2013 07:39 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी : आरोपी द्वारा घर में घुसकर दलित महिला के साथ छेड़खानी किए जाने का शिकायती पत्र पीड़ित महिला द्वारा एसपी को भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। महिला ने आरोपी द्वारा पूर्व में दुष्कर्म किए जाने की भी बात कही है।

दन्नाहार के ग्राम नगला महानंद निवासी पीड़ित महिला ने पत्र में कहा है कि 28 नवंबर को वह अपने घर में अकेली थी तभी गांव का ही आरोपी उसके घर में घुस आया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग आ गए तो आरोपी फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सात माह पूर्व भी इसी आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन गांव वालों ने उसे रिपोर्ट दर्ज नहीं करने दी थी, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर