यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू की चपेट में आया किशोर, आगरा रेफर

मैनपुरी: जिले में डेंगू के डंक का प्रकोप थम नहीं रहा है। नगर के मुहल्ला बागवान निवासी एक किशोर डेंगू के चपेट में आ गया है। उसे आगरा के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है।
नगर के मुहल्ला बागवान निवासी एसपी सिंह के पुत्र 15 वर्षीय अमल प्रताप कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजनों द्वारा अमल का नगर के एक प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज कराया जाता रहा। लाभ न होने पर अमल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता ने कहा है कि संक्रामक रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें लगातार दौड़ाकर पीड़ितों को उपचार दे रही हैं। रही बात डेंगू के पीड़ितों की, जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू जांच किट उपलब्ध हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
