यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रठेरा और परौख में पहुंचा चिकित्सक दल

मैनपुरी: ग्राम रठेरा में डेंगू के डंक से परेशान लोगों के उपचार के लिए शनिवार को एक चिकित्सकों का दल गांव पहुंचा और बुखार से पीड़ित 62 लोगों का उपचार किया। वहीं 54 लोगों की रक्त पट्टिका बनाई।
शुक्रवार को गांव के ही 50 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र दिलासाराम डेंगू की चपेट में आ गए थे। इन्हें आगरा के एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। गांव में अभी भी दर्जनों लोग बुखार की गिरफ्त में हैं। शुक्रवार को पहुंचे चिकित्सक दल ने गांव के पीड़ित 62 लोगों को उपचार दिया।
ज्योति कस्बा के समीपवर्ती गांव परौख में स्वास्थ्य टीम ने बुखार से पीड़ित दो दर्जन लोगों को दवाएं बांटी। सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता ने कहा कि जिले में वायरल का प्रकोप चल रहा है। तीन चिकित्सक दल जिले में भ्रमण कर पीडि़तों को उपचार दे रहे हैं। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखें। जहां से भी उन्हें किसी भी तरह की बीमारी फैलने की जानकारी मिले तुरंत पहुंचे और जिला मुख्यालय को बताए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
