यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दलित के साथ की मारपीट

मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगोंथा निवासी दलित को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी और मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
अगोंथा निवासी दीपक कठेरिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बड़े भाई के नाम सरकारी राशन की दुकान का कोटा है। मंगलवार को उसके भाई घर पर नहीं थे तभी ग्रामवासी रंजीत, अजीत, राघवेंद्र सिंह और अजय तिवारी उसके घर आये और दस-दस लीटर मिट्टी के तेल की माग करने लगे उसने देने असमर्थता जताई तो उन्हें गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी और मां को भी मारापीटा जिसे उन्हें भी चोटें आई हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
