विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से बालक की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 03 May 2013 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2013 07:11 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी (अजीतगंज): ब्लॉक जागीर के गांव वीरमपुर निवासी कमलेश कठेरिया के पुत्र आनंद कुमार की दिमागी बुखार आने के कारण मृत्यु हो गई। आनंद कुमार कक्षा 4 का विद्यार्थी था। उसकी उम्र 10 वर्ष थी। तीन दिन पूर्व बच्चे को सैफई चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बालक की मौत हो गयी। जैसे ही ग्रामीणों को बच्चे की मृत्यु होने की खबर मिली, तब पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर