विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निमोनिया से एक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jan 2013 07:43 PM (IST)

News Article Hero Image

मैनपुरी: जिला में निमोनिया का कहर जारी है। शनिवार को निमोनिया से पीड़ित एक बालक ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया।

बताते चलें, जिला में निमोनिया, कोल्ड, डायरिया, खसरा बीमारी का थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो सप्ताह में इन रोगों से पीड़ित पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। शनिवार को निमोनिया से पीडि़त कोतवाली क्षेत्र के नगला केलनपुर निवासी प्रशांत बाबू के पुत्र योगेन्द्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां लाभ न होने पर उसे सैफई के मिनी पीजीआइ में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान योगेन्द्र ने सैफई में दम तोड़ दिया।

सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता ने कहा कि निमोनिया, खसरा, कोल्ड डायरिया के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रही है, दवाएं वितरित कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर