यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार की चपेट में आए दो और लोगों की मौत
महोबा, जागरण संवाददाता : मौसम के बदलाव के चलते लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। शुक्रवार

महोबा, जागरण संवाददाता : मौसम के बदलाव के चलते लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। शुक्रवार को चिकित्सालय में उपचार दौरान दो लोगों की तेज बुखार के चलते मौत हो गई। मरीजों की संख्या बढ़ रही है और स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह बना हुआ है। बता दें कि डेंगू की जांच के लिए भी जिला अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को झांसी या कानपुर जाना पड़ता है और समय पर उपचार की बजाए और देरी हो जाती है।
सुबह शाम सर्दी और दिन में गर्मी का एहसास होने से लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे है। सालट गांव निवासी 70 वर्षीय फलुआ व महुआ बांध गांव निवासी 64 वर्षीय रमेश तेज बुखार से पीड़ित थे। हालत में सुधार न होने पर उसे चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। जहां शुक्रवार को उनकी उपचार दौरान मौत हो गई। बता दें कि महोबा जिला अस्पताल में डेंगू की जांच की व्यवस्था न होने से यहां के नमूने लेकर झांसी व कानपुर भेजे जाते है जिससे लोगों की जांच आने में दो दिन का समय लगता है। ऐसे में उनकी हालत सुधरने की बजाए और बिगड़ जाती है। अब तक डेंगू से चार व तेज बुखार से दो दर्जन लोगों की मौतें हो चुकी है। उधर स्वास्थ्य विभाग मरीजों की बढ़ती संख्या को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है और बेपरवाह बना हुआ है।
