यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से तीन और की मौत
महोबा,जागरण संवाददाता : सर्द गर्म मौसम होने के चलते यह लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है और इसकी चपेट में

महोबा,जागरण संवाददाता : सर्द गर्म मौसम होने के चलते यह लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है और इसकी चपेट में आकर लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बता दें कि अब तक चार लोगों की डेंगू और तेज बुखार से दर्जन भर लोगों की मौतें हो चुकी है। रविवार को भी बुखार के चलते दो वृद्धों सहित तीन ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया।
बारिश होने के बाद धूप के चलते मौसम के बदलाव से लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे है। कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी 36 वर्षीय कल्याण सिंह, समदनगर निवासी 70 वर्षीय शरीफ व कांशीराम कालोनी निवासी 60 वर्षीय रईसा को परिजनों ने उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां तेज बुखार से पीड़ित होने के चलते उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि यह लोग कई दिनों से तेज बुखार की चपेट में थे। अब तक जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या चार व तेज बुखार से दर्जन भर से अधिक लोग काल के गाल में समां चुके है। उधर मौसम मे दिनोंदिन आ रहे बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी व निजी अस्पताल पटे पड़े है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरपी मिश्रा ने कहा कि मौसम के बदलाव के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बुखार आदि आने पर लापरवाही न बरतें बल्कि चिकित्सक को दिखाकर अपना बेहतर उपचार कराएं।
