विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विचित्र बुखार से दो की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 04 Oct 2015 06:09 PM (IST)

महोबा, जागरण संवाददाता : बारिश न होने से लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इन्हें लेकर

News Article Hero Image

महोबा, जागरण संवाददाता : बारिश न होने से लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इन्हें लेकर स्वास्थ्य विभागउदासीनता बरत रहा है। रविवार को महिला सहित दो लोगों की विचित्र बुखार से मौत हो गई। पिछले दिनों बेलाताल निवासी एक बालिका की डेंगू से मौत हो चुकी है। उधर कई लोग बीमारी की चपेट में आकर कराह रहे हैं।

बारिश न होने और दिन में गर्मी व रात में सर्दी से मौसम बदलने के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बता दें कि कुछ दिन पहले बेलाताल के जुगियाना निवासी 12 वर्षीय शिपा की डेंगू से मौत हो चुकी है। इसकी मौत के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पर पहुंचकर लोगों की स्लाइड ली है और उपचार शुरू किया है। लेकिन इसके बाद भी बीमारियां थम नहीं रही हैं। रविवार को जैतपुर कस्बा निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल व इसी कस्बा की 42 वर्षीय शिवकुमारी की भी विचित्र बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। इसके साथ ही कई और बीमार है। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं लेते जिससे लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे है। उधर जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरपी मिश्रा कहते है ऐसे मौसम में लापरवाही न बरतें बल्कि बुखार आदि आने पर चिकित्सक को दिखाकर अपना बेहतर उपचार कराएं।